फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर श्रद्वालुओं से भरी टाटा मैजिक भारी बारिश के चलते पलटी, दस श्रद्वालु घायल

सार

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।कटघर थाना क्षेत्र के मछरिया मुहल्ले से 12 श्रद्धालु टाटा मैजिक में सवार होकर पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा नहाने के लिए गए थे। जैसे ही श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत गांव के पास पहुंचा तो अचानक भारी बारिश के चलते वह अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के पलटने के दौरान सभी श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा। हाईवे पर रविवार सुबह लोधीपुर राजपूत गांव के पास सीएनजी पंप के पास ब्रजघाट गंगा से पितृ अमावस्या पर स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी हुई टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दस श्रद्धालु घायल हो गये। टाटा मैजिक के पलटने से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के मछरिया मुहल्ले से 12 श्रद्धालु टाटा मैजिक में सवार होकर पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा नहाने के लिए गए थे। रविवार की सवेरे गंगा नहाने के बाद सभी श्रद्धालु टाटा मैजिक में सवार होकर घर आ रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत गांव के पास पहुंचा तो अचानक भारी बारिश के चलते वह अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के पलटने के दौरान सभी श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बमुश्किल पलटे हुए वाहन को सीधा करके श्रद्धालुओं को निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों ज्ञानवती पत्नी रामचंद्र, सूरजमुखी पत्नी प्रेम सिंह ,प्रताप पुत्र विजयपाल, राम प्यारी पत्नी वीर सिंह, रोहतास पुत्र धर्मपाल, अंशु पुत्र कमल सिंह, विवेक पुत्र कमल सिंह, जसवीर पुत्र यमुना सिंह, हरबती पत्नी रामकुमार रोहित पुत्र धर्मपाल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें