फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन की बैरक में शराब पार्टी, दस सिपाही निलंबित

सार

पुलिस लाइन की स्वाट बैरक में शराब पार्टी करना सिपाहियों को महंगा पड़ गया।पार्टी में दस सिपाहियों के शामिल होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। पुलिस लाइन की स्वाट बैरक में शराब पार्टी करना सिपाहियों को महंगा पड़ गया। गोपनीय शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई, जिसमें शराब पार्टी करने की पुष्टि हुई। इसके बाद दस सिपाही निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

एसएसपी हेमंत कुटियाल के पास गोपनीय शिकायत पहुंची थी। शिकायत करने वाले ने एक वीडियो भी व्हाट्सएप किया था। जिसमें सिपाही शराब पीते हुए नशे में झूमते नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने जांच कराई। वीडियो में सिपाही गर्म कपड़े में दिख रहे हैं। जिससे माना गया कि सर्दी के मौसम में इस पार्टी का आयोजन किया गया था। सीओ ने बैरक में पहुंच सिपाहियों के बयान दर्ज किए। पार्टी में दस सिपाहियों के शामिल होने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रोहित कुमार, यूपी 112 में तैनात शिव शक्ति, पुलिस लाइन में तैनात शिव कुमार, विवेक कुमार, डिलारी में तैनात संजय, अमित धामा पुलिस लाइन, प्रदीप कुमार स्वाट टीम, विकास चौधरी स्वाट टीम, विनीत तोमर कुंदरकी, अजय तोमर कांठ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें