फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में लूट के बाद हत्या: हर चीज से वाकिफ थे बदमाश, 23 मिनट में वारदात; पता था वसीम नमाज पढ़ने जाते हैं

Thu, 06 Jul 2023 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के शक्तिनगर में एफएम अपार्टमेंट के फ्लैट में नफीस की हत्या के बाद लूट की वारदात रेकी कर अंजाम दी गई। बदमाशों के पास दंपती के बारे में पूरी जानकारी थी। महज 23 मिनट के भीतर बदमाश वारदात अंजाम देकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के जरिये इसकी पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के शक्तिनगर इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े एफएम अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 404 में बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बदमाशों को भागता देख पैथोलॉजी के एजेंट के शोर मचाने के बाद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की थी। पर, वे नाकाम रहे। एक बदमाश मेन गेट से भागा जबकि अन्य दो बाउंड्रीवॉल कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन


लखनऊ के शक्तिनगर में एफएम अपार्टमेंट के फ्लैट में नफीस की हत्या के बाद लूट की वारदात रेकी कर अंजाम दी गई। बदमाशों के पास दंपती के बारे में पूरी जानकारी थी। महज 23 मिनट के भीतर बदमाश वारदात अंजाम देकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के जरिये इसकी पुष्टि हुई। अब तक की जांच में शक है कि दंपती का कोई करीबी वारदात का मास्टरमाइंड है। 
आठ टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। सर्विलांस टीम संदिग्ध नंबर चिह्नित कर रही है। डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोपहर 1:22 बजे तीनों बदमाश मेनगेट से अपार्टमेंट परिसर में दाखिल हुए। सीधे चौथी मंजिल पर स्थित नफीस के फ्लैट नंबर 404 के बाहर पहुंचे। 
विज्ञापन


दरवाजा खुलवाया और भीतर घुस गए। दोपहर 1:45 बजे बदमाश परिसर से बाहर आए। मतलब 23 मिनट में घटना अंजाम दी। जिस तरह से वारदात की गई, उससे आशंका है कि बदमाशों के पास नफीस को लेकर पूरी जानकारी थी। पता था कि घर पर अकेली नफीस ही हैं। यही वजह कि उनके किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका है।
 

पता था वसीम नमाज पढ़ने जाते हैं
नफीस के पति वसीम वारदात के वक्त नमाज पढ़ने गए थे। उन्होंने बताया कि वह दोपहर में रोजाना नमाज पढ़ने जाते हैं। बदमाशों को ये भी जानकारी थी। इसलिए वह उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया जब वसीम फ्लैट पर नहीं थे।

गार्ड गेट से हटा, तुरंत भीतर घुस गए
अपार्टमेंट में दो गार्ड ड्यूटी पर रहते हैं। एक दिन में और एक रात में। इस दौरान दिन की ड्यूटी में शाबान तैनात थे। उन्होंने बताया कि आमतौर पर जो भी अपार्टमेंट में आता है, उसका नाम, पता आदि दर्ज किया जाता है। चूंकि जिस तरह ये बदमाश भीतर गए, उस वक्त वह मोटर चलाने गया था। गेट पर जब वह नहीं था तब बदमाश भीतर घुसे। ये इत्तेफाक है या साजिश का हिस्सा। पुलिस इस पहलू की तफ्तीश कर रही है।

कई शक के दायरे में
वसीम ने बताया कि अयोध्या निवासी जितेंद्र सिंह उनका ड्राइवर था। करीब बीस दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। उससे कुछ कहासुनी हुई थी। वसीम ने ड्राइवर पर शक जाहिर किया। वहीं, ब्लड सैंपल लेने पहुंचे पैथालॉजी का एजेंट, सुरक्षाकर्मी रडार पर हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनका वसीम के घर आनाजाना रहा है, वह भी शक के दायरे में हैं।

सनसनीखेज वारदात से दहशत में लोग
जिस तरह से बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया, उससे अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार दहशत में हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा कभी नहीं हुआ। ये तो हैरान करने वाला है कि दिन के उजाले में एक की हत्या कर लूटपाट कर दी गई। इससे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन

पैदल आए और पैदल ही गए
पुलिस सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों के फरार होने का रूट पता कर रही है। डीसीपी ने बताया कि अब तक जितने फुटेज देखे गए हैं, उससे यही पता चला है कि बदमाश पैदल आए और पैदल ही फरार हुए। आगे के फुटेज देखे जा रहे हैं। ऐसा तो नहीं कि कहीं दूर कोई वाहन खड़ा किया हो। ये भी देखा जा रहा है कि इन तीनों के अलावा भी बदमाश शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें