फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से पैदल जा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाइवे के जलालपुर तिराहे पर मंगलवार की रात पिकअप के धक्के से पैदल घर जा रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे मार्ग पर जाम लगाकर मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की मांग की। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क पर डटे रहे। हादसे के बाद सड़क जाम करने की जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया उसके आधे घंटे बाद जाम खत्म हुआ। जानकारी के मुताबिक चकिया से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने जलालपुर तिराहे पर पैदल घर जा रहे जलापुर निवासी 22 वर्षीय पंकज बियार को पीछे से धक्का मारकर चालक पिकअप लेकर भाग गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक के पिता मोती बियार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिअकप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। युवक को कोई संतान नहीं है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत से उसकी पत्नी कुसुम और उसकी माता उर्मिला देवी बेसुध थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें