हलिया। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में घर के अंदर बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। सोनगढ़ा गांव निवासी बुद्धू का पुत्र अखिलेश (18) रविवार को घर के अंदर बिजली के बोर्ड में मोबाइल चाजिंग के लिए मोबाइल का चार्जर लगा रहा ााि कि इसी दौरान करंट लगने से वह झुलस गया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौेके पर पहुंचे। बिजली का स्वीच बंद करके युवक को उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां उसका उपचार किया गया।