फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदने से पहले युवक ने बनाया था वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री पुल से सोमवार की दोपहर गंगा में कूदने से पहले युवक ने वीडियो बनाया था। जो अब वायरल हो रहा है। वीडियों में वह कुछ बोल नहीं रहा है। पर खुद का चेहरा दिखाने के बाद वह गंगा नदी को दिखाता है। पुलिस ने उसके गाड़ी से मिले बैग में अन्य सामान के साथ उसका मोबाइल भी बरामद किया था। आजमगढ़ के सरायमीर निवासी पंकज सेठ पुत्र गणेश सेठ 10 दिन पहले नगर के घंटाघर अपने ननिहाल आया था। सोमवार को अपने घर जाने से पहले वह शास्त्री पुल पर बाइक खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। परिजन उसका सामान लेकर चले गए। पुलिस गंगा में बहे युवक की खोजबीन किया पर उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को युवक का एक वीडियों वायरल होने लगा। जो गंगा में कूदने से पहले का है। इसमें युवक खुद को कैमरे के सामने लाने के बाद गंगा नदी का दृश्य दिखाता है। वीडियों में उसने कुछ नहीं बोला है। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि वीडियों उसी का है। कूदने से पहले का वीडियो लग रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें