फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेलवे पटरी पर लेटा युवक, रुकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार (मिर्जापुर)। कैलहट और चुनार के बीच मंगलवार को सुबह एक युवक रेल की पटरी पर लेट गया। रेल पटरी पर युवक को लेटा हुआ देखचालक ने ट्रेन रोक दिया। इसके साथ ही चुनार रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उसे उठाया। लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह बांबे जनता एक्सप्रेस (13201) कैलहट से चुनार की ओर जा रही थी। रास्ते में अप लाइन पटरी पर एक युवक लेटा हुआ दिखाई दिया। युवक को लेटा देख चालक ने ट्रेन वहीं रोक दिया। ट्रेन के चालक ने चुनार रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। बताया कि कोई शव पड़ा है। सूचना पर आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक रशीद अहमद सहयोगियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां जाने पर पता चला कि एक व्यक्ति अप लाइन के बीच में लेटा है। उसे हिलाने पर स्वस्थ पाया गया। इस बारे में युवक से पूछे जाने पर उसने बताया कि घर वालों से विवाद हो गया था तो रेल पटरी के बीच में आकर लेट गया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम भास्कर भारती (23), निवासी बकियाबाद थाना चुनार बताया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी मो.सालिक ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रशीद अहमद द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें