चुनार। लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने के बाद श्रमिकों के पलायन का सिलसिला जारी है। सोमवार को झारखंड के सात युवक जो संत रविदास नगर जिले में दरी बुनाई का काम करते थे। पैदल ही घरों के लिए निकल पड़े। रविवार की रात निकले यह श्रमिक सोमवार की दोपहर नगर में पहुंचे और थक जाने के कारण भरपुर तिराहे पर एक पेड़ के नीचे बैठकर समय व्यतीत किया। श्रमिकों ने धूप कम होने पर आगे की यात्रा शुरू करने की बात कही।