मिर्जापुर के बघौड़ा गांव के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों की हालत गंभीर है।
मिर्जापुर के बघौड़ा गांव के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी आदर्श पटेल (28) चुनार से अपने घर लौट रहा थे। बघौड़ा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार राजा (29) निवासी राजगढ़ व कल्लू विश्वकर्मा (46) निवासी नदीहार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस द्वारा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आदर्श पटेल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजा व कल्लू विश्वकर्मा की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घायलों व आदर्श के परिजनों को सूचित किया। अस्पताल पहुंचे आदर्श के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दो गंभीर रूप से घायल हैं।