फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवक के अपहरण का हल्ला, पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के कछवां बाजार स्टेट बैंक के पास से रविवार को शाम सामान लेने गए बीकाम के छात्र की पिटाई करने के बाद दो बाइक सवार चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। छात्र को लेकर वाराणसी की ओर भागे। परिजनों पुलिस सीसीटीवी फुटेज से छानबीन में जुटी। परिजनों का आरोप था कि एक लड़की के भाइयों ने उसका अपहरण किया है। दो घंटे बाद पुलिस ने उसे बरामद किया तो बताया कि दोस्त के साथ गया था। बरैनी गांव निवासी आदर्श साहनी (23) पुत्र बसंत लाल घर से अपने मित्र की बाइक लेकर कछवां बाजार सामान लेने गया था। आरोप है कि स्टेट बैंक के पास बाइक खड़ी की तो दो बाइक सवार चार बदमाश आए और उसे पीटने लगे। इसके बाद एक बाइक पर उसे बैठा कर उसे वाराणसी की तरफ भाग गए। आसपास के लोगों ने अपहृत युवक के गाड़ी नंबर के आधार पर परिजनों की सूचना दी। युवक के परिजनों ने थानाध्यक्ष कछवां को सूचित किया। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। आदर्श बीकाम की पढ़ाई बरैनी गांव स्थित सहजानंद डिग्री कॉलेज से कर रहा है। इसके साथ वाराणसी में कोचिंग भी करता है। आदर्श के पिता दुबई में राजगीर का काम करते हैं। छानबीन के बाद पुलिस ने दो घंटे बाद युवक को बरामद कर लिया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि परिजनों का आरोप था कि युवक एक लड़की से प्रेम करता है। उसके भाइयाें ने उसका अपहरण लिया है। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह अपने एक मित्र के साथ गया था। कोई तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें