फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के उमरिया पिपरा गांव में सोमवार को देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन किसी निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हलिया क्षेत्र के उमरिया पिपरा गांव निवासी चंद्रमणि (28) अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से जा रहे थे। वे घर से एक किलोमीटर आगे पंडित राज नारायण दूबे इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार चंद्रमणि गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन चंद्रमणि को एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए। जहां चिकित्सक डाॅ. अभिषेक जायसवाल ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान चंद्रमणि की मौत हो गई है। चंद्रमणि से एक पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी गुंजा का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें