थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग स्थित मझिगवा गांव में शनिवार की रात बाइक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी अमित वर्मा पुत्र किशोरी लाल (20) सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस के इमरजेंसी अधिकारी राहुल कुमार पटेल व चालक राहुल गुप्ता ने घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।