फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खाई में गिरने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित हनुमान घाटी में शुक्रवार की रात बाइक सवार युवक खाई में गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अतरौली कला भुड़कुड़ा निवासी आशुतोष (28) शुक्रवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। वे हनुमान घाटी के पास पहुंचे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस हादसे में घायल आशुतोष को खाई से बाहर निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें