फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोषागार के पास अचेत मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी परिसर स्थित कोषागार के पास शुक्रवार को देर रात एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। कोषागार के गार्ड ने उसे पड़ा देख उठाने की कोशिश की, परंतु नहीं उठा। इसके बाद उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक के पास मिले नशे के सामान से लग रहा है कि वह नशा करता था। ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। कचहरी परिसर में खनन विभाग के कार्यालय के पास कोषागार है। वहां रात के समय लगभग दो बजे कोषागार के गार्ड ने पत्थर पर लेटे एक युवक को देखा। पैंतीस वर्षीय युवक लाल रंग का हाफ पैंट और टी शर्ट पहने था। कोषागार के गार्ड ने उसे उठाने की कोशिश की, परंतु नहीं उठा। इसके बाद उसने पीआरवी-112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा मौके पर पहुंचे। बाद में उसकी पहाचन दीपक गिरी (29), निवासी विजयपुरा, कोतवाली देहात के रूप में हुई। चाचा श्याम गिरी ने सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर अस्पताल के मोर्चरी में पहुंचकर पहचान की। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि 35 वर्षीय अज्ञात युवक कोषागार के पास पड़ा था। रात में सूचना मिलने पर उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि युवक जहां पर अचेतावस्था में पड़ा था, वहां नशे का सामान सिरींज आदि पड़े मिले। इससे लग रहा है कि युवक नशे का आदि था। नशे के ओवरडोज के चलते उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें