फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमैप ज्ञान विज्ञान बाल मेला में अर्जुन और प्रिंस का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । अहरौरा के जय हिंद विद्या मंदिर इण्टर कालेज में 11वीं के छात्र प्रिंस और अर्जुन का चयन सीमैप ज्ञान विज्ञान मेला 2020 में कर लिया गया है। यह बाल वैज्ञानिक चार दिवसीय मेले में अपने मॉडल को प्रस्तुत करेंगे। इन वैज्ञानिकों पर लोगों की निगाहें टिकी रहेगी ।दोनों बाल वैज्ञानिकों ने देश भर के स्कूली छात्रों के बीच अपने बनाये कृषि उपकरण को प्रस्तुत किया था।जिसके लिए प्रिंस को तीसरा और अर्जुन को चौथा स्थान हासिल हुआ। अहरौरा में जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की पढ़ाई करने वाले प्रिंस और अर्जुन ने किसानों के लिए अनोखा उपकरण तैयार किया है। दोनों नेे खेती में सहायता के लिए अलग-अलग मशीन का मॉडल तैयार किया है। जहां खेत मे ट्रैक्टर नहीं पहुंच पाते है। वह जगह खाली रह जाती है। इसके लिए अर्जुन ने मिनी रोटावेटर मशीन का निर्माण किया है। जो इन तरह के खाली खेतों में जोताई का काम करेगा। वहीं प्रिंस ने धान के फसल के बीच बड़ी-बड़ी घास उगने से किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुये घास को आसानी से कुचल देने का मशीन मॉडल तैयार किया है। इस मशीन की मदद से घास की वजह से धान की फसल प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें