फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के पास सोमवार को गंगा नदी में नहाते समय गहरे जल में जाने से युवक डूब गया। उसे डूबते देख आस-पास के लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, तब तक वह डूब गया था। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई है। बरैनी गांव निवासी प्रदीप यादव (25) सोमवार को सुबह घर से गंगा स्नान करने निकले थे। वे नदी किनारे कपड़ा उतार कर गंगा में डुबकी लगाने लगे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। डूबते समय उन्होंने लोगों से बचाने के लिए आवाज लगाई। पास में गांव के कुछ लोग अपने खेत में कार्य कर रहे थे। प्रदीप को डूबते देख शोर मचाते हुए वे गंगा किनारे पहुंचे, तब तक युवक डूब गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस ने स्थानीय मल्लाह व गोताखोरों की मदद से खोबजीन शुरू कराई। गंगा के किनारे युवक का कपड़ा, पैंट, चप्पल, मोबाइल फोन मिला। प्रदीप के पिता बच्चन यादव खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बच्चन के तीन पुत्रों में से एक की छह वर्ष की उम्र में बीमारी से मौत हो गई थी। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि स्नान करते समय युवक डूब गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें