फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारते समय गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर मडगुड़ा गांव में बुधवार देर शाम गंगा में मछली मारने के लिए जाल डालते समय युवक गंगा नदी में गिर गया। नदी में गिरने से युवक डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। क्षेत्र के गोपालपुर मडगुड़ा निवासी 32 वर्षीय शिव जगत पुत्र स्व.शंकर निषाद गांव के किनारे गंगा नदी में नाव पर बैठकर मछली मारने के लिए जाल लगाने बीच नदी में पहुंचा था। गंगा की धारा तेज होने के कारण नाव अनियंत्रित होने लगी। इससे शिव जगत गंगा में गिर गया। गंगा किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। विंध्याचल थानाध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को एनडीआरएफ की टीम बुलाकर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें