फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विषाक्त के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा गांव निवासी युवक की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से शुक्रवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मनोज कुमार (27) पुत्र गुलाब पिकअप चलाता था। बृहस्पतिवार को शाम को उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पिता गुलाब ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद मनोज ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से युवक की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें