फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्लग में चार्जर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेतुहार गांव में बृहस्पतिवार की रात 10 बजे बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेतुहार गांव निवासी सचिन (18) पुत्र गंगा प्रसाद बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 बजे कमरे में लगे बिजली बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रहा था। चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर परिजन पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाई, दो बहनों में छोटा था। घटना के समय पिता गंगा प्रसाद धान की फसल की सिंचाई करने सिवान में गए थे। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विंध्याचल अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि थाने में घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें