फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पक्का घाट पर स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का घाट पर मंगलवार को सुबह गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद गंगा में डूबे युवक को बाहर निकलवाया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल क्षेत्र के बड़ी माता की गली निवासी उज्ज्वल तिवारी (25) पुत्र चंद्रमा तिवारी सुबह अपनी माता से कहकर निकले कि वे बाहर जा रहे हैं, दरवाजा बंद कर लीजिए। इसके बाद वे दोस्तो के साथ पक्का घाट पर पहुंच कर गंगा में स्नान करने लगे। गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से वे डूबने लगे। इस दौरान उन्होंने बचने की हर संभव कोशिश की, लेकिन असफल रहे। गंगा में डूबने के दौरान तीन बार बाहर निकले, परंतु चौथी बार डूबने के बाद नहीं दिखे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद युवक को बाहर निकलवाया। बाहर निकलने के बाद युवक को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहता था। उसकी मौत होने पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शोक जताया। शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि स्नान के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव का गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें