कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के धौरहां पुरवा बगाहीं में बृहस्पतिवार की रात को विषैले जंतु के काटने से रामलाल (45) की मौत हो गई। हादसे के समय वह रात को घर में सोए हुए थे। शोर सुनकर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।