फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित गरौड़ी चौराहे के पास बुधवार की देर रात बाइक के धक्के से युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हटवाकर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अहरौरा थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी सूरज मोदनवाल (36) पुत्र राधेश्याम उर्फ जंगली अपने घर अहरौरा से अदलहाट किसी काम से गया था। बुधवार की रात को वह अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी चौराहे के पास सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान नरायनपुर से अहरौरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें