फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्सी नदी के गहरे पानी में नहाते समय डूब कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के भक्सी नदी के गहरे पानी में सोमवार की शाम नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाल कर आनन-फानन में सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। रामपुर ढबही गांव निवासी सुरेश (25) भक्सी नदी के पानी में नहा रहा था। इसी दौरान नदी के गहरे हिस्से में चला गया। इससे वह डूूबने लगा। उसे डूबता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक को निकाल कर सीएचसी अहरौरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि भक्सी नदी में नहाते समय डूबने से एक युवक सुरेश की डूबने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें