मृतक सनी (फाइल फोटो) मकान से गिरके मौत
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में दो मंजिला मकान से युवक गिर गया। परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के डंगहर निवासी सनी (35) को मंगलवार की सुबह आठ बजे मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति अपने घर डीटीएच लगवाने के लिए ले गया। वह दो मंजिला मकान के ऊपर चढ़कर डीटीएच लगा रहा था। इस दौरान मकान से नीचे गिर गया। नीचे मवेशियों को बांधने के लिए जमीन में गाड़े गए लोहे के खूंटे सिर टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले का निवासी एक व्यक्ति पिछले तीन-चार दिन से प्रतिदिन डीटीएच लगवाने के लिए सनी को घर बुला रहा था। उसके नीचे गिरने की घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस के मुताबिक वह सीमेंटेड शेड को पकड़कर डीटीएच लगा रहा था। शेड टूटकर गिरने से वह जमीन पर नीचे गिरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।