जमुई स्थित रेल लाइन पर संदिग्ध हाल में ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
दिनेश (32) पुत्र राजवीर गोस्वामी निवासी चंदौसी थाना चंदौसी जिला बदांयू अपने ससुराल चंदौली जनपद के पचोखर गांव आए थे। पत्नी व बच्चों के साथ पांच दिन रहकर वे मंगलवार की शाम अकेले वापस घर जाने के लिए निकले थे। उनका संदिग्ध परिस्थितियों में जमुई स्थित रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत शव मिला। ट्रैक पर मिले मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पर पत्नी व ससुराल पक्ष के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पत्नी कुसुम ने बताया कि पति शाम को घर जाने के लिए कह कर निकले थे। उनका विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। देर शाम तक दिनेश के घर बंदायू से कोई नहीं आया था। थानाध्यक्ष चुनार त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी गई है।