फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव के सामने सोमवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के दुनाई गांव निवासी बादल (18) पुत्र बबलू मजदूरी करते थे। वे सोमवार को सुबह गेहूं की कटाई करने गए थे। वे गेहूं की कटाई के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में भुआलपुर गांव के सामने प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। बादल चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। प्रभारी थानाध्यक्ष कछवां राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें