फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में भीटी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी सियाराम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र रघुवर पटेल कुछ लोगों के साथ नदीहर बाजार जा रहा था। रास्ते में बकहर रेलवे पुल पार करने के दौरान कुछ देर के लिए रेल लाइन पर बैठ गया। उसके साथियों ने उसे रेल लाइन से हटने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह अभी हटता है। इसी बीच मालगाड़ी आ गई। ट्रेन आते देख उसने पटहरी से हटने की कोशिश की। उस दौरान ट्रेन से साइड लगने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी। इससे कुछ दूर रेलवे पटरी पर गिरकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सियाराम से एक पुत्र व एक छोटी पुत्री है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप यादव ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें