फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के कंतित मजार के सामने रेल पटरी पर शनिवार की सुबह डाउन रेल पटरी पर एक युवक का कटा दो भागों में शव मिला। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी एवं आरपीएफ को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह एवं आरपीएफ प्रभारी अतुल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मामला विंध्याचल पुलिस का होने के बाद विंध्याचल प्रभारी को सूचना दिया। मृतक की शिनाख्त कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटी बसही निवासी 20 वर्षीय भरत निषाद पुत्र लच्छू निषाद के रूप में हुई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि घर में विवाद होने के कारण शनिवार की भोर में भरत घर से निकल गय था। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें