फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर बिहड़ी पुल के पास मंगलवार को देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिंधोरा डगमगपुर निवासी राकेश कुमार यादव (22) मंगलवार को शाम को बकरी चराने गए थे। डगमगपुर बिहड़ी पुल के पास डाउन लाइन पर बकरी हाकने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश तीन भाइयों में छोटा था। वह पैर से दिव्यांग था। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें