बेलन बरौंधा निवासी लाली कोल (30) की बुधवार शाम करीब चार बजे सर्पदंश से मौत हो गयी। लाली कोल कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह दिनभर बरौधा बाजार में ही इधर-उधर घूमता रहता था। बुधवार को वह बरौंधा कठार तालाब पर करीब तीन बजे शौच करने के लिए गया था। लोगों का मानना है कि उसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया । वहां से वह लौटकर बाजार तक पहुंचा था कि अचानक जमीन पर गिरते ही उसकी मौत हो गयी।