फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हमास के समर्थन में पोस्ट करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/लालगंज। इजराइल और हमास के युद्ध के बीच भारत सरकार के स्टैंड के खिलाफ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी जिले में लोग फिलिस्तीन और हमास के पक्ष में पोस्ट कर रहे हैं। फिलिस्तीन के लिए सोशल मीडिया पर दुआ मांगने का पोस्ट किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन हमास के समर्थन में किए गए पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए लालगंज निवासी एक युवक को पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के पोस्ट की चर्चा लालगंज बाजार में छाई रही।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के तहसील रोड निवासी युवक मुराद अली ने सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन हमास के समर्थन में पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट की चर्चा होने लगी। युवक ने हमास का समर्थन करते हुए फेसबुक पर लिखा कि इजराइल तो तबाही के मुहाने पर खड़ा है। बहुत जल्द दुनिया के नक्शे से गायब मिलेगा। दूसरा पोस्ट लिखा कि हमारा तो फिलीस्तीन से इमान-इस्लाम और कलमे का रिश्ता है, लेकिन अंधभक्तों का इजराइल से कौन सा रिश्ता है। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार के स्टैंड के खिलाफ टिप्पणी अथवा पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। लालगंज में युवक द्वारा हमास के समर्थन में पोस्ट किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हमास के समर्थन में पोस्ट करने पर आरोपी मुराद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शासन के आदेश के बाद जिले के सभी मौलाना आदि से संपर्क कर बताया गया है कि भारत सरकार के स्टैंड के खिलाफ कोई बात नहीं की जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न किया जाए। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें