फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवक ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी भटौली पुल से बृहस्पतिवार को शाम को 18 वर्षीय युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस व स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन


देहात कोतवाली थाने के लेढू चपउर गांव निवासी आकाश (18) पुत्र कैलाश सरोज घर से नाराज होकर बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे निकला था। बाइक लेकर बरैनी भटौली पुल पर बरैनी घाट की तरफ काफी देर तक खड़ा था। शाम करीब सात बजे बाइक पुल पर खड़ी करके उसने अपने घर के सभी सदस्यों को फोन करके पुल पर आने के लिए कहा। जब लोग पुल पर पहुंच गए तो उनको दूर ही रुकने के लिए कहा और उनके सामने ही गंगा में छलांग लगा दी। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह गंगा में समा चुका था। स्थानीय मछुआरों ने कछवां थानाध्यक्ष को सूचना दी गई तो मौके पर दलबल के साथ थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को लेकर स्टीमर द्वारा सर्च लाइट की मदद से खोजबीन शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक युवक की खोजबीन जारी रही। थानाध्यक्ष रविंद्रभूषण ने बताया कि लेढू चपउर गांव निवासी 18 वर्षीय युवक ने गंगा के पुल से छलांग लगा दी। पहले उसने अपने परिवार के लोगों को बुलाया और उनके सामने ही गंगा में कूद गया। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें