फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी को वीडियो काॅल कर फंदे पर लटका युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैबीघाट मोहल्ले में बृहस्पतिवार की देर रात पत्नी को वीडियो काॅल कर युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक की साली ने फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी। जब तब परिजनों पहुंचकर युवक को फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। क्षेत्र निवासी सुनील पांडेय (29) पुत्र रविंद्र पांडेय दो भाइयों में छोटे था। वह घर में किराना की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार की रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके में शादी समारोह में शामिल होने गई है। रात में पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान कुछ विवाद हुआ। इसके बाद सुनील ने पत्नी को वीडियो काॅल कर कमरे में फंदे पर लटकने लगा। इस पर उसकी साली ने सुनील के पिता रविंद्र पांडेय को फोन कर इसकी जानकारी दी। रविंद्र कमरे में पहुंचते तो सुनील पंखे के सहारे गमछे के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि सुनील की साली की शादी थी। उसकी पत्नी ने सुनील को साथ में मायके चलने को कहा था लेकिन वह नहीं गया। उसका कहना था कि उसकी बहन के घर भी शादी है। बृहस्पतिवार की रात सुनील पत्नी को वीडियो काल कर फंदे पर लटकने लगा तो साली ने फोन कर उसके पिता को इसकी सूचना दी। जब तक परिजन कमरे में पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें