फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: करंट की चपेट में आया युवक, बचाने गए दोस्त की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। पड़री कस्बे के मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार की सुबह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। इससे बस्ती में मातम छा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पड़री थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने दोनों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पड़री कस्बा निवासी इस्तियाक अहमद (35) शुक्रवार की सुबह अपने घर में लगे टीनशेड की सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान उसने टीनशेड में लगी लोहे पाइप को पकड़ लिया। पाइप में हाई वोल्टेज करंट की वजह से वह पाइप से चिपक गया। उसी समय गांव निवासी हमीद अंसारी का पुत्र अमन अंसारी (20) पहुंचा। इस्तियाक अहमद को बचाने के लिए उसने भी पाइप को पकड़ा लिया। दोनों करंट की चपेट में आने से झुलस गए। परिजन दोनों को आनन-फानन में पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां दोनों युवकों को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पूर्व सांसद रमेश बिंद गए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस्तियाक अहमद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसे दो पुत्री व एक पुत्र है। अमन अंसारी दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता हमीद अंसारी चार वर्ष से बीमार हैं। अमन अंसारी पर ही परिवार चलाने की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन


............................................
अमन की मुंबई जाने की हसरत रह गई अधूरी
पड़री। शुक्रवार को 11 बजे अमन महानगरी ट्रेन से मुंंबई जाने वाला था। इससे पहले करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक की मां फातमा बानो ने फफक कर रोते हुए बताया कि उनके पति हमीद अंसारी चार वर्ष से लकवाग्रस्त है। जिससे वे कोई काम नहीं नहीं करते हैं। पुत्र अमन के ऊपर घर की पूरी जिमेदारी थी। अमन को शुक्रवार 11 बजे गांव के अरशद व आफताब के साथ मुंबई जाना था। उसके लिए खाना बनाई थी। उसने अपना बैग में पैक कर लिया था। .......................................................
नए घर में गृह प्रवेश के अगले दिन हो गई इस्तियाक की मौत
पड़री। इस्तियाक अहमद मौत के एक दिन पहले घर से कुछ दूर नई बस्ती में अपने रहने के लिए नया घर बनवाया था। मौत से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को नए घर में गृह प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई इम्तियाज अहमद ने बताया की मृतक सिलाई का काम करता था। काफी मेहनत के बाद वह घर बनाया था। भाई की नए मकान में रहने की इच्छा अधूरी रह गई।
वर्जन
पड़री कस्बे में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
मंजरी राव, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें