फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूजा पंडाल हटाते समय करंट लगने से युवक की मौत, दूसरा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव में बृहस्पतिवार को सुबह दुर्गा पूजा पंडाल हटाते समय लोहे के पोल के पास से गुजरे हाईटेंशन तार से छू जाने से करंट की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को भर्ती इलाज किया जा रहा है। मृत युवक के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां भी उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर फिर मंडलीय अस्पताल आए।
विज्ञापन

क्षेत्र के कम्हारी गांव में नवरात्र के दौरान पूजा पंडाल में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। कोटवा गांव के टेंट संचालक मिल्लन के यहां से पंडाल के सामान आए थे। बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के बाद बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे गांव निवासी कुश सरोज उर्फ कलजुग (20) व लवकुश (24) पूजा पंडाल हटा रहे थे। पाइप खोलते समय बगल से गुजरे हाईटेंशन तार से सट गए। इससे लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर पाइप उतार रहे कुश सरोज उर्फ कलजुग व लवकुश करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह से करंट से अलग किया। दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने कुश को मृत घोषित कर दिया। लवकुश की हालत ठीक होने पर इलाज के लिए भर्ती किया गया। कुश को मृत घोषित करने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल दिखाने ले गए। वहां भी मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर वापस मंडलीय अस्पताल आ गए। सूचना पर सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने पहले अस्पताल फिर गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। परिजनों की सूचना पर पड़री पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल की पाइप निकालते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें