फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। चुनार-राजगढ़ मार्ग पर उदित नगर गांव के पास रविवार को दोपहर में कार की टक्कर से दो पहिया वाहन के साथ पैदल सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर कुसुम्ही गांव निवासी राहुल चौहान (23) पुत्र पन्नालाल चौहान दिन में साढ़े 11 बजे मोपेड से चुनार की ओर से घर लौट रहे थे। उदित नगर गांव के पास अचानक मोपेड बंद हो गई। वे धूप से बचने के लिए छांव की तलाश में पैदल ही मोपेड लेकर सड़क पार करने लगे। उसी दौरान चुनार की ओर से तेज गति से आ रही कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। आस-पास के लोगों के मुताबिक टक्कर के बाद युवक कार के नीचे आ गया और करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल बाहर रहकर काम करता था। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था। उसकी पिछले साल शादी हुई थी। कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोपेड सवार युवक की मौत होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें