मिर्जापुर। अब नये उद्योग की स्थापना या ऋण संबंधी किसी भी जानकारी के लिए बेरोजगारों को जिला उद्योग केंद्र का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सारथी एप के जरिए जिला उद्योग केंद्र से जुड़ी किसी भी योजनाओं से जुड़ी जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लोगों को अपने मोबाइल में सारथी एप को डाउन लोड करना होगा। सारथी एप के जरिये नए उद्योगों की स्थापना, उद्योगों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी, बाजार, विपणन व्यवस्था सहित विभिन्न उत्पादों, उद्योग व सर्विस उत्पादों से संबंधित उचित मार्ग दर्शन एवं समस्त रोजगार परक योजनाओं के जानकारी के साथ ही ऋण के लिए बेरोजगार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उद्यम सारथी एप को गूगल प्ले अथवा आईओएस प्लेटफार्म से अपने मोबाइल में डाउन लोड कर सकते हैं।