मिर्जापुर। छानबे विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त प्रेक्षकों से अष्टभुजा निरीक्षण गृह में दोपहर एक से दो बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। इसके अलाव उनके मोबाइल नंबर पर विधानसभा उप चुनाव से संबंधित सुझाव व शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की तरफ से जनपद में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक देवेन कुमार प्रधान आईएएस के कार्यालय अष्टभुजा गेस्ट हाउस कक्ष एक का फोन नंबर-05442-299221 एवं मोबाइल फोन नंबर -9305991799 है। इसी प्रकार पुलिस प्रेक्षक आरवी चूड़ासामा आईपीएस का अष्टभुजा गेस्ट हाउस कक्ष संख्या दो कार्यालय का फोन नंबर-05442-298221 एवं मोबाइल फोन नंबर-6306708461 है। इनके अलावा व्यय प्रेक्षक वेंकटेश जाधव आईआरएस अष्टभुजा गेस्ट हाउस कक्ष संख्या तीन के कार्यालय का फोन नंबर-05442-297221 व मोबाइल फोन नंबर-9369937997 है।