मिर्जापुर। एमबी योग संस्थान की ओर से शुक्रवार को नगर के मुसफ्फरगंज स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वय हृदय शर्मा ने किया। इसी क्रम में कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में भी बच्चों को योगाभ्यास कराया गया।