जमालपुर । विकास खंड के बेलखरा, हिनौता एवं कंचनपुर की सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने शनिवार को काम की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बीडीओ के गैर मौजूदगी में पत्रक उर्दू बाबू को सौंपा। श्रमिकों का कहना है कि पिछले छह माह से गांव में मनरेगा के तहत काम मांगने के बावजूद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। मांग पर ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से श्रमिकों की बातें अनसुनी की जा रही हैं। मनरेगा मजदूरों ने वर्ष में 200 दिन काम दिलाने, महंगाई को देखते हुए कम से कम छह सौ रुपये मजदूरी दिए जाने की मांग की। इस दौरान फूलवंती देवी, अतवारी देवी, उर्मिला, चंपा, राजाराम, निर्मल, जानकी देवी, विद्या, तेतरा, मालती, बंधन, पतिया देवी, जीरा देवी मौजूद रहे।