फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां बताएं कार्यकर्ता : नरेश उत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मिर्जापुर लोकसभा के प्रभारी नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन ब्लाॅक के भटेवरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जोन, सेक्टर और बूथ प्रभारियों के घर-घर जाकर बात की और लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भटेवरा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जन संपर्क तेज कर सपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें। साथ ही वर्तमान सरकार की नाकामियों को भी उजागर करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकार को जनता की परवाह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाने का काम करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, परवेज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें