फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर संविधान के महत्व को समझाएं कार्यकर्ता : वीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र का हर कार्यकर्ता अपने आप को अखिलेश यादव समझे। मझवां विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव में पार्टी के जोन व सेक्टर प्रभारी पूरी ताकत से अभी से तैयारी में जुट जाएं। ताकि उप चुनाव में हर बूथ पर सपा की जीत हो।
विज्ञापन

ये बातें मझवां विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए सपा की तरफ से प्रभारी बनाए गए चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने रविवार को दोपहर में सबरी स्थित साईं गार्डन में पार्टी के जोन व सेक्टर प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि सक्रिय यूथ को बूथ पर तैनात करें। जो घर-घर जाकर लोगों को संविधान और आरक्षण के महत्व को समझाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के जोन व सेक्टर प्रभारी कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि मझवां विधानसभा उप चुनाव में सपा की जीत होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिसको भी प्रत्याशी बनाकर भेजेंगे, उन्हें जिताने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी परेशान हैं। छात्र-नौजवान सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं। सरकार के पास नौकरी नहीं है। महंगाई से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा जीत का परचम फहराएगी। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मझवां विधानसभा उप चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। नए मतदाताओं के नाम नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मझवां विधानसभा के जोन व सेक्टर प्रभारी की सूची तैयार कर ली गई है। संचालन विधानसभा इकाई के अध्यक्ष झल्लू यादव ने किया। सम्मेलन में पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह पटेल, आशीष यादव, मुन्नी यादव, परवेज खान, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, संतोष गोयल, सुरेंद्र पटेल, दामोदर मौर्या, राजेश भारती, अमिताभ पांडेय, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें