फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहें कार्यकर्ता : डॉ. दयाशंकर मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के बरौंधा कचार स्थित जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रणनीति तय की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भाजपा के लोकसभा इकाई के क्लस्टर प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि भाजपा तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत पाएगी। कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहना है। उन्होंने जिले से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने–अपने जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने मंडलों में बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों से संपर्क कर तय रणनीति के मुताबिक लोगों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने को कहा। बैठक के दौरान काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने गांव चलो अभियान को बूथ स्तर तक बैठक कर सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री दिनेश वर्मा ने किया। इससे पहले मुख्य अतिथि का भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। बैठक में लोकसभा प्रभारी रविन्द्र नारायण पाठक, लोकसभा विस्तारक भानु प्रताप चतुर्वेदी, जिला मॉनिटरिंग प्रमुख राजकुमार जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें