मिर्जापुर। बसपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद तेल का पैसा नहीं मिलने पर शुक्रवार को कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच गए। वहां गाड़ी में तेल भरवाने का पैसा मांगा और नहीं मिलने पर कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इसका शनिवार को वीडियो वायरल हो रहा है।
बसपा प्रत्याशी मनीष कुमार ने शुक्रवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। उनके नामांकन में काफी संख्या में कार्यकर्ता वाहन से जुलूस की शक्ल में पहुंचे थे। नामांकन के बाद कार्यकर्ता उनके कार्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में भरवाए गए तेल का पैसा मांगा। पैसा नहीं मिलने पर कई कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।