फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेड़ काटते समय गिरा मजदूर, दबकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत किरहा गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर मंगलवार की दोपहर पेड़ काट रहा रहा था। पेड़ गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। पेड़ के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत किरहा गांव निवासी 45 वर्षीय मित्ते कोल देवरी उत्तर गांव में बबूल का पेड़ काट रहे थे। काटते समय वह पेड़ से गिर गए। इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में निजी साधन से मंडलीय अस्पताल लेकर जा रहे थे कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत उनकी हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ काटते समय पेड़ गिर गया। जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें