फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर से उतरते समय वाहन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के गजरिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली से उतरते समय गाड़ी चलने से शिवप्रसाद (40) की मौत हो गई। सोनभद्र के उभ्भा थाना क्षेत्र के ढोलो मूर्तिया गांव निवासी शिवप्रसाद (40) मजदूरी करते थे। वह 10 वर्षों से मड़िहान के गजरिया गांव अपने ससुराल में रहकर मजूदरी करते थे। बृहस्पतिवार को गजरिया गांव में रामकरन की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने शिवप्रसाद और गांव के अन्य 12 लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर चील्ह घाट पर आए थे। यहां अंतिम संस्कार के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जैसे ही मड़िहान के गजरिया गांव के पास पहुंचा। शिवप्रसाद के घर से कुछ दूर पहले ही चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया। शिवप्रसाद ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे उतरे तभी चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिवप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली पर मौजूद लोगों ने उन्हें मड़िहान सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें