फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर के 38000 घरों के कनेक्शन जोड़ने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में सीवर लाइनों का कनेक्शन शुरू कर दिया गया है। इससे नागरिक काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि बरसात के पहले ही यदि काम पूरा हो जाए तो बहुत सारी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
विज्ञापन

नगर के वासलीगंज, घंटाघर, रामबाग व अन्य कई मोहल्लों में सीवर लाइन का घरों से कनेक्शन शुरू कर दिया गया है। कई जगह कार्यदायी संस्था के कर्मचारी कनेक्शन करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए कार्यदायी संस्था के कर्मचारी नागरिकों से उनका आधार कार्ड, एक फोटो व मोबाइल नंबर ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि यदि एक घर में कई कनेक्शन हैं तो जितने कनेक्शन हैं, उतने ही आधार कार्ड, फोटो व मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। एक प्रकार से आधार कार्ड के आधार पर ही कनेक्शन जारी किया जा रहा है। नगर में अमृत योजना के तहत 210 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाई गई है। इसके तहत क्षेत्र में 210 करोड़ की लागत से 203 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई गई है, जबकि विंध्याचल में 50 करोड़ रुपये की लागत से 25 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई गई थी। अब सभी जगह सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। मैनहोल भी बनाए जा चुके हैं। कनेक्शन के लिए नगर में घरों के आगे चैंबर बनाकर अब कनेक्शन दिया जा रहा है। आठ इंच की व्यास की पाइप लाइन के जरिए चैंबर को जोड़ा गया है। इसके बाद पाइप लाइन को मैनहोल से जोड़ा गया है। इससे दो लाभ होगा। एक तो बार-बार कनेक्शन जोड़ने के लिए मैनहोल को तोड़ना नहीं पड़ेगा, इससे वह क्षतिग्रस्त होने से बचेगा। दूसरे कहीं भी कोई समस्या होने पर उसकी त्वरित पड़ताल हो सकेगी।
कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि कनेक्शन देने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। नगर के 38000 घरों का सीवर लाइन से कनेक्शन जोड़ा जाना है। इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। घरों की संख्या में वृद्धि होने की भी संभावना है। प्रयास है कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले अधिकाधिक घरों के कनेक्शन सीवर लाइन से जोड़ दिए जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें