फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बिल से महिलाओं को होगा लाभ : सरोज कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि वक्फ बिल से महिलाओं को लाभ मिलेगा। वे सोमवार को बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। कहा कि वर्तमान अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने वाला है। यूपीए सरकार द्वारा पेश 2014 वक्फ संपत्ति ( बेदखली ) विधेयक ने कथित अतिक्रमणकारियों की निष्पक्ष सुनवाई के बिना वक्फ बोर्डों को असीमित शक्तियां प्रदान की थी। इसे मोदी सरकार ने वापस ले लिया। नया अधिनियम धारा 40 को हटाकर वक्फ वोर्डों की मनमानी शक्तियों को समाप्त करता है। यह सुनिश्चित करता है कि पारिवारिक वक्फ का उपयोग महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों का हनन करने के लिए न किया जा सके। अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने की। इसमें विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, शुचिस्मिता मौर्य, जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें