मिर्जापुर। आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को विंध्याचल के तिकौलिया गांव में छापेमारी कर लहन नष्ट किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। छापेमारी में दो क्विंटल लहन नष्ट कर 25 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब बनाने वाले अड्डे से निर्मला देवी पत्नी लल्लन सोनकर को शराब बनाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। जिगना थानाध्यक्ष प्रणय प्रसुन श्रीवास्तव ने क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में छापेमारी कर लहन बरामद कर शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया।
नहीं मिला कोई संक्रमित