इनरव्हील क्लब मिर्जापुर की ओर से रविवार को नगर क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन परिसर में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने लगाए गए स्टालों से आभूषण, परिधान और घरेलू सामानों की खरीदारी की एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेले में बच्चों ने कई खेलों के स्टाल भी लगाए गए थे, जिन पर बड़ी संख्या में बड़े और बच्चे जुटे रहे। दीपावली मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्लब की वरिष्ठ सदस्य कमला खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब की अध्यक्ष गौरी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा मेले का आयोजन बालिकाओं की शिक्षा में योगदान के लिए किया गया है।